Sunday, May 29, 2016

Indian history :प्राचीन भारत –The rise of Magadha Empire


नोट :- मगध साम्राज्य के उत्थान में प्रारम्भिक राजवंशों बृहद्रथ वंश, 
हर्यक वंश, शिशुनाग वंश, और नन्द वंश का प्रमुख योगदान था l 
                  1.बृहद्रथ वंश 
1.मगध राज्य का सबसे प्राचीन राजवंश कौन था ?
 - बृहद्रथ वंश 
2. इस राजवंश का संस्थापक कौन था ?
 - राजा बृहद्रथ 
3. बृहद्रथ के पिता का क्या नाम था ?
 - वसु 
4. प्रतापी राजा जरासंध किसका पुत्र था ?
 - बृहद्रथ
5. बृहद्रथ की राजधानी कहाँ थी ?
 - गिरिब्रज (राजगृह)
6. जरासंध को किसने मारा ?
 - भीम ने 
7. भीम ने जरासंध को किस युद्ध में मारा था ?
 - मल्ल युद्ध में 
8. जरासंध के मरणोपरांत मगध का शासक कौन बना ?
 - जरासंध का पुत्र
9. बृहद्रथ वंश का अंतिम शासक कौन बना ?
 - रिपुंजय 
10. रिपुंजय के मंत्री का नाम क्या था ?
 - पुलिक 
11. रिपुंजय की हत्या किसने की ?
 - पुलिक ने 
12. रिपुंजय की हत्या के बाद पुलिक ने किसको शासक बनाया ?
 -  अपने पुत्र को 
13. पुलिक के पुत्र की हत्या किसने की ?
 - भट्टिय नामक सामंत ने 
14. पुलिक के पुत्र की हत्या के बाद मगध की गद्दी पर किसने बैठा ?
 - सामंत के पुत्र बिम्बिसार ने 
                       2. हर्यक वंश 
1. हर्यक वंश का वास्तविक संस्थापक किसे माना जाता है ?
 - बिम्बिसार 
2. मगध की गद्दी पर बिम्बिसार कब आसीन हुआ ?
 - 544 ई०
3. बिम्बिसार मगध पर कितने वर्षों तक शासन किया ?
 - 52 वर्षों तक 
4. बिम्बिसार की राजधानी कहाँ थी ?
 - राजगृह 
5. बिम्बिसार के अन्य नाम कौन-कौन थे ?
 - श्रोणिक और क्षेत्रौजस 
6. अंग राज्य के शासक को किसने हराया ?
 - बिम्बिसार ने 
7. अजातशत्रु किसका पुत्र था ?
 - बिम्बिसार का 
8. बिम्बिसार ने अंग राज्य का शासक किसे बनाया था ?
 - अजातशत्रु को 
9. बिम्बिसार किस धर्म का अनुयायी था ?
 - बौद्ध धर्म 
10. बिम्बिसार ने महात्मा बुद्ध की सेवा में किसे भेजा था ?
 - राजवैध जीवक को 
11. बिम्बिसार की हत्या किसने की ?
 - अजातशत्रु ने 
12. अजातशत्रु मगध की गद्दी पर कब बैठा ?
 - 493 ई०पू० 
13. अजातशत्रु का उपनाम क्या था ?
 - कुणिक 
14. अजातशत्रु ने मगध पर कितने वर्षो तक शासन किया ?
 - 32 वर्षों तक 
15. अजातशत्रु के मंत्री का क्या नाम था ?
 - वर्षकार 
16. इतिहास में वर्षकार की प्रसिद्धि किसके नाम से जाना जाता है ?
 - भारत के मैक्यावेली 
17. इतिहास में ‘पितृहन्ता’ (पिता का हत्यारा) के नाम से किस शासक को जाना जाता है ?
 - आजातशत्रु 
18. प्रथम बौद्ध संगीति का आयोजन किसके शासन काल में हुआ था ?
 - आजतशत्रु 
19. आजातशत्रु ने किस नये हथियार कस सर्वप्रथम प्रयोग किया था ?
 - रथ मूसल और महाशिला कंटक 
20. आजत शत्रु का पुत्र का क्या नाम था ?
 - उदायिन् 
21. अजताशत्रु की हत्या किसने की थी ?
 - उदायिन् 
22. अजातशत्रु की हत्या कब हुई थी ?
 - 461 ई०पू० 
23. उदायिन् ने मगध की गद्दी पर कितने वर्षो तक शासन किया ?
 - 33
24. उदायिन् किस धर्म का अनुयायी था ?
 - जैनधर्म का 
25. पाटलिग्राम की स्थापना किसने की ?
 - उदायिन् 
26. उदायिन् ने अपना राजधानी कहाँ बनाया  ?
 - पटना 
27. हर्यक वंश का अंतिम राजा कौन हुआ ?
 - नागदशक
28. नागदशक किसका पुत्र था ?
 - उदायिन् 
29. उदायिन् के बाद मगध की गद्दी पर कौन बैठा ?
 - शिशुनाग 
                      3. शिशुनाग वंश 
1. शिशुनाग अपने राज्य की राजधानी पाटलिपुत्र से हटाकर कहाँ की ?
 - वैशाली 
2. कालाशोक कौन था ?
 - शिशुनाग का पुत्र 
3. कालाशोक मगध की गद्दी पर कब विराजमान हुआ ?
 - 394 ई०पू०
4. कालाशोक अपनी राजधानी कहाँ बनाया ?
 - पाटलिपुत्र 
5. द्वितीय बौद्ध संगीति का आयोजन किसके काल मे हुआ ?
 - कालाशोक 
6. शिशुनाग वंश का अंतिम राजा कौन हुआ ?
 - नंदिवर्धन 
                     4. नन्द वंश 
1. शिशुनाग वंश का अंत किसने किया ?
 - महापदमनंद 
2. नन्दवंश की स्थापना किसने की थी ?
 - महापदमनंद
3. नन्द वंश का प्रथम राजा कौन था ?
 - महापदमनंद
4. नन्द वंश का अंतिम राजा कौन था ?
 - घनानंद 
5. घनानंद किसके समकालीन था ?
 - सिकंदर 
6. किसके शासनकाल में सिकंदर ने पश्चिमोतर भारत पर आक्रमण किया था ?
 - घनानंद 
7. किसकी सहायता से चन्द्रगुप्त मौर्य ने घनानंद को हराकर मगध की गद्दी पर अधिकार कर लिया ?
 - चाणक्य 
 

No comments:

Post a Comment

Leave a Reply