Sunday, March 5, 2017

मध्यकालीन भारत- भारत पर अरबों एवं तुर्कों का आक्रमण

                        
                                                Moto G5s Plus (Lunar Grey, 64GB)
1.भारत पर अरबों का आक्रमण किस शताब्दी से शुरू हुआ था ?
 - 7वीं
2. भारत पर अरबों का आक्रमण और सिंध का इतिहास किससे मिलती हैं ?
 - चचनामा से
3. चचनामा किसके द्वारा लिखा गया हैं ?
 - अली अहमद
4. भारत पर अरबों का प्रथम सफल आक्रमण कब हुआ था ?
 - 712 ई. में
5. भारत पर प्रथम सफल अरबी आक्रमण किसके नेतृत्त्व में किया गया था ?
 - मुहम्मद-बिन-कासिम
6. मुहम्मद-बिन-कासिम ने जब सिंध पर विजयी प्राप्त किया था,उस समय सिंध का शासक कौन था ?

Saturday, March 4, 2017

महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल (Important historical place)

                                

     Watch video about of Important historical place (part-1)
अहिच्छत्र – उत्तर प्रदेश के बरेली जिले मे स्थित यह नगर ईसा पूर्व छठी शताब्दी मे उत्तरी पांचाम की राजधानी थी । यहाँ के उत्खनन से प्राप्त सिक्कों के आधार पर यह ज्ञात होता है की यह नगर प्रसिद्ध भारतीय व्यापारिक एवं सांस्कृतिक केन्द्रो मे से एक था । मौर्य युग मे मूर्तिकला के प्रसिद्ध केंद्र के रूप मे यहा पर अशोक ने अहिच्छत्र नामक विशाल स्तूप का निर्माण करवाया था । यहाँ के प्रसिद्ध खंडहरो मे सर्वाधिक महत्वपूर्ण ढूह का स्तूप है, जिसका आकार चक्की की तरह है और इसी वजह से स्थानीय लोग इसे पिसनहारी का छत्र कहते है । गुप्तों के उदय से पूर्व यह नगरी नागवंशी राजाओं की शक्ति के केंद्र के रूप मे भी प्रसिद्ध थी ।
 अजमेर- राजा अजयदेव चौहान द्वारा 1100 मे स्थापित अजमेर नगर हिन्दू, मुसलमान, जैन, पारसी एवं ईसाइयों का समन्वय क्षेत्र माना जाता है । 1192 मे कुतुबद्दीन ऐबक ने यहाँ अढ़ाई दिन