Wednesday, May 11, 2016

Indian History :प्राचीन भारत - 7

1. सिन्धु सभ्यता के समकालीन मेसोपोटामिया के अभिलेखों में सिन्धु सभ्यता के लिए कौनसा शब्द प्रयोग किया गया है ?
 - मेलुहा
2. वृक्षों की पूजा किस सभ्यता में की जाती थी ?
 - सैंधव सभ्यता
3. किस घाटी के किसी भी नगर में मंदिर का अवशेष नहीं मिले ?
 - सिन्धु घाटी
4. किस सभ्यता में मातृदेवी की उपासना ही सर्वाधिक प्रचलित थी ?
 - सैंधव सभ्यता
5. कूबड़ वाला सॉड़ किस निवासियों के लिए विशेष तौर पर पूजनीय था ?
 - सिन्धु निवासियों के लिए
6. किस सभ्यता में पर्दा-प्रथा एवं वेश्यावृति प्रचलित होने का साक्ष्य मिले है ?
 - सिन्धु सभ्यता
7. कौन से निवासी तलवार से परिचित नहीं थे ?
 - सिंधु निवासी
8. सिंध का नखलिस्तान किसे कहा जाता है ?
 - मोहनजोदड़ो
9. मोहनजोदड़ो की सबसे अधिक चौड़ी सड़क की माप कितना मीटर था ?
 - 10 मीटर
10. बत्तख को कहाँ के निवासी पवित्र मानते थे ?
 - सिन्धुवासी
11. किस व्यक्ति का मत है कि सिन्धु निवासी हिरनों के सींग का चूर्ण बनाकर और समुद्रफेन को भी औषधि के रूप में प्रयोग करते थे ?
 - कर्नल स्युयल
12. किस वासी के लोगो को लोहे की जानकारी नहीं थी ?
 - सिन्धुवासी
13. सिन्धुवासी किस प्रकार के बर्तन बनाते थे ?
 - पक्की मिट्टी
14. सिन्धु घाटी सभ्यता के समाप्ति के बाद किस सभ्यता का प्रारंभ हुआ ?
 - वैदिक सभ्यता
15. वैदिक सभ्यता का दूसरा नाम क्या है ?
 - आर्य सभ्यता
16. वैदिक काल का समाज किस प्रकार का था ?
 - पुरुषप्रधान
17. आर्य सर्वप्रथम किस स्थान पर बसे थे ?
 - पंजाब और अफगानिस्तान
18. मैक्समूलर नामक इतिहासकार के अनुसार आर्यों का मूल निवास-स्थान कहाँ था ?
 - मध्य एशिया
19. आर्यों द्वारा बसाई गयी सभ्यता का नाम क्या कहलाता है ?
 - वैदिक सभ्यता
20. वैदिक सभ्यता की सम्पूर्ण जानकारी किससे मिलती है ?
 - वेदों से
21. आर्य शब्द का शाब्दिक अर्थ क्या होता है ?
 - कुलीन अथवा श्रेष्ठ
22. वैदिक काल में समस्त उत्तर भारत का क्षेत्र क्या कहलाता था ?
 - आर्यावर्त
23. आर्यों की भाषा क्या थी ?
 - संस्कृत
24. सरस्वती नदी किस काल की सबसे महत्वपूर्ण तथा पवित्र नदी थी ?
 - ऋग्वैदिक काल
25. आर्यों का मुख्य व्यवसाय क्या था ?
 - कृषि एवं पशुपालन
26. ऋग्वेद में गाय की चर्चा कितनी बार हुई है ?
 - 174
27. आर्यों का प्रिय पशु क्या था ?
 - घोड़ा
28. आर्यों द्वारा खोजी गई धातु क्या थी ?
 - लोहा
29. आर्यगण लोहे को क्या कहते थे ?
 - श्याम अयस्
30. आर्य तांबे को क्या कहते थे ?
 - लोहित

No comments:

Post a Comment

Leave a Reply