Friday, May 13, 2016

Indian History :प्राचीन भारत – 8

1.आर्यों कि प्रशासनिक व्यवस्था पांच भागों में बंटी गई थी , उनके नाम कौन-कौन है ?
 - कुल, ग्राम, विश, जन, राष्ट्र
2. वैदिक काल में मुखिया को क्या कहा जाता था ?
 - ग्रामिणी
3. जन शब्द का उल्लेख ऋग्वेद में कितना बार मिलता है ?
 - 275
4. वैदिक काल में पति का अर्थ क्या होता था ?
 - ग्राम का अधिकारी
5. वैदिक काल में व्यापर हेतु दूर जाने वाला व्यक्ति क्या कहलाता था ?
 - पणि
6. आर्यों की जनसभा क्या कहलाती थी ?
 - विदथ
7. श्रेष्ठ और संभ्रांत लोगों की संस्था क्या कहलाती थी ?
 - सभा
8. वैदिक काल में राजा को सलाह देने वाली संस्था कौन-कौन थी ?
 - सभा और समिति
9. आर्यों ने युद्ध के लिए किस शब्द का प्रयोग किया था ?
 - गविष्टि
10. गविष्टि का शाब्दिक अर्थ क्या होता है ?
 - गायों की खोज करना
11. वैदिक काल में आर्यों के सर्वाधिक प्रिय देवता कौन थे ?
 - इन्द्र
12. ऋग्वेद के सातवें मंडल में किस युद्ध का उल्लेख मिलता है ?
 - दसराज्ञ
13. दसराज्ञ युद्ध किसके बीच लड़ा गया था ?
 - सुदास और दस जनों के बीच
14. दसराज्ञ युद्ध में किसकी विजय हुई ?
 - सुदास
15. वैदिक काल में समाज चार वर्गों में बंटा गया था l उनके नाम बताए ?
 - ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र
16. वैदिक काल में राजनीतिक संगठन की मूलभूत इकाई क्या कहलाती थी ?
 - कुटुम्ब
17. वैदिक काल में ग्रामों के समूह को क्या कहा जाता था ?
 - विश
18. विश के प्रधान को कहा जाता था ?
 - विशपति
19. अनेक विशो के समूह को क्या कहा जाता था ?
 - जन
20. जन का प्रधान क्या कहलाता था ?
 - गोप या राजन
21. वैदिक काल के पूर्वी प्रदेश में प्राची शब्द किसके लिए प्रयुक्त होता था ?
 - सम्राट
22. वैदिक काल के पश्चिम प्रदेश में प्रतीची शब्द किसके लिए किया गया ?
 - स्वराष्ट्र
23. उत्तरी वैदिक प्रदेश में विराट् के लिए किस शब्द का प्रयोग होता था ?
 - उदीची
24. ऋग्वेद में आर्यों को क्या कहा गया है ?
 - द्विज अर्थात दो बार जन्मा
25. ऋग्वेद में पत्नी को क्या कहा गया है ?
 - जायदेस्तम्
26. वैदिक काल में आजीवन अविवाहित रहने वाली स्त्रियों को क्या कहा जाता था ?
 - अमाजू
27. किस वेद में मंदिर या मूर्तिपूजा का उल्लेख नहीं मिलता है ?
 - ऋग्वेद
28. आर्यों का मुख्य पेय पदार्थ क्या था ?
 - सोमरस
29. आर्य अन्दर को पहनने वाले वस्त्र को क्या कहते थे ?
 - नीवि
30. वैदिक काल में यज्ञाहुति या बलि में किसका प्रयोग किया जाता था ?
 - जौ और शाक

No comments:

Post a Comment

Leave a Reply