Sunday, May 8, 2016

Indian history :प्राचीन भारत – 6

1. दक्षिणी-पूर्वी राजस्थान की संस्कृति क्या कहलाती थी ?
 - अहार संस्कृति
2. ताम्रपाषाण के लोग किस देवी की पुजा करते थे ?
 - मातृदेवी
3. मालवा संस्कृति के प्रमुख स्थल कौन-कौन है ?
 - एरण, नागदा और नवदाटोली
4. नवदाटोली का उत्खनन कार्य किसने करवाया था ?
 - प्रो. एच. डी. संकालिया
5. जोर्वे संस्कृति का मुख्य व्यवसाय क्या था ?
 - खेती और पशुपालन
6. ताम्रपाषाण संस्कृति का अंत किस कारण से हुआ ?
 - भीषण सूखा पड़ने से
7. जोर्वे संस्कृति के लोग किस रंग के मृदभांडों का प्रयोग करते थे ?
 - लाल और काले
8. नेग्रेटो प्रजाति के लोग कहाँ पाये जाते थे ?
 - अंडमान द्वीप समूह
9. नेग्रेटो प्रजाति मूल स्थान कौन सा देश था ?
 - अफ्रीका
10. सिंधु घाटी की सभ्यता की सर्वमान्य तिथि मानी गई है ।
 - 2350 ई. पूर्व से 1750 ई. पूर्व
11. सिंधु सभ्यता की खोज किसने और कब की थी ?
 - रायबहादुर दयाराम साहनी, 1921 ई.
12. मोहनजोदड़ों की खोज सर्वप्रथम किसने और कब की थी ?
 - राखालदास बनर्जी, 1922 ई.
13. सिन्धु सभ्यता नगरीय सभ्यता थी । इसमें कितने स्थलों को बड़े नगर का दर्जा प्राप्त है ?
 - 6
14. सिन्धु सभ्यता के मुख्य निवासी किस प्रजाति के थे ?
 - द्रविड़ एवं भूमध्यसागरीय
15. हड़प्पा के अवशेषों को सर्वप्रथम किसने प्रकाशित किया था ?
 - चार्ल्स मैसन
16. भारत के आजादी के बाद हड़प्पा संस्कृति के अधिकांश स्थल किस राज्य में खोजे गये ?
 - गुजरात
17. हड़प्पा और मोहनजोदड़ों को एक विस्तारित साम्राज्य की जुड़वाँ राजधानी किसने कहा था ?
 - पिग्गट
18. सिन्धु घाटी का क्षेत्रफल प्रायः कितना वर्ग किमी था ?
 - 12,99,600 वर्ग किमी
19. सैंधव सभ्यता का सम्पूर्ण क्षेत्र किस आकार है ?
 - त्रिभुजाकार
20. मोहनजोदड़ों की खुदाई से मिला स्नानागार एक प्रमुख स्मारक है। इसके बीचोबीच स्थित स्नानकुंड कितना बड़ा है ? 
 - 11.8 मीटर लम्बा, 7.01 मीटर चौड़ा, 2.43 मीटर गहरा
21. अग्निकुंड किस स्थान से प्राप्त हुए हैं ?
 - कालीबंगा और लोथल
22. सर्वप्रथम किसने सिन्धु सभ्यता को हड़प्पा सभ्यता का नाम दिया था ?
 - जॉन मार्शल
23. हड़प्पा किस देश में स्थित है ?
 - पाकिस्तान
24. मोहनजोदड़ों पाकिस्तान के किस प्रांत में स्थित है ?
 - सिन्ध प्रांत के लरकाना जिले में
25. ग्रीड पद्धति किस सभ्यता के निवासियों ने अपने नगरों तथा घरों के विन्यास हेतु अपनाया था ?
 - सिन्धु सभ्यता
26. सिन्धु घाटी के लोग सोने तथा चाँदी का आयात किस देश से करते थे ?
 - अफगानिस्तान
27. हड़प्पा की मोहरों पर सबसे ज्यादा किस पशु का अंकन मिलता है ?
 - श्रृंगी पशु
28. मोहनजोदड़ो से प्राप्त मुद्रा में किसका अंकन मिलता है ?
 - गरुड़
29. सैंधव सभ्यता की लिपि को कौन सी संज्ञा दी गई ?
 - भावचित्रात्मक
30. किस घाटी में किसी भी नगर में मंदिर के अव अवशेष नहीं मिले l
 - सिन्धु घाटी

No comments:

Post a Comment

Leave a Reply