Monday, January 21, 2019

मध्यकालीन भारत : तुगलक वंश भारत और तुर्क साम्राज्य की स्थापना (भाग-7). Medieval India: Tughlaq Dynasty- Establishment of India and the Ottoman Empire


                                       

फिरोजशाह तुगलक
1.फिरोजशाह तुगलक का प्रथम राज्याभिषेक कब और कहाँ हुआ ?
 - 20 मार्च, 1351, सिन्ध के पास
2. फिरोजशाह का दूसरा राज्याभिषेक कब और कहाँ हुआ ?
 - दिल्ली में अगस्त 1351 ई.
3. फिरोजशाह का मुहम्मद बिन से किस प्रकार का सम्बन्ध था ?
 - चचेरा भाई का
4. ‘फुतुहात-ए-फिरोजशाही’ का रचना किसने की हैं ?
 - फिरोजशाह

5. ‘फुतुहात-ए-फिरोजशाही’ रचना से किसके शासनकाल की जानकारी मिलती हैं ?
 - फिरोजशाह
6. फिरोजशाह की माँ का नाम क्या था ?
 - बीबी जैला
7. बीबी जैला किस राजपूत सरदार की पुत्री थी ?
 - रणमल
8. फिरोजशाह को खलीफा ने किस उपाधि से नवाजा था ?
 - कासिम अमीर उल मोममीन
9. फिरोजशाह ने कितने कष्टदायक करों से जनता को राहत दी थी ?
 - 24
10. किस मुसलमान शासक ने ब्राह्मणों पर जजिया कर लेना आरम्भ किया ?
 - फिरोजशाह
11. फिरोजशाह कितने बड़ी नहरों का निर्माण करवाया था ?
 - 5
12. फिरोजशाह कितने नये नगरों की स्थापना की थी ?
 - 300
13. प्रमुख नगर फतेहाबाद,फिरोजपुर, जौनपुर, हिसार और फिरोजाबाद(दिल्ली) की
    स्थापना किसने की थी ?
 -फिरोजशाह
14. वह प्रथम सुलतान कौन था, जिसने हजयात्रियों के लिए राजकीय खर्च
    पर हज-यात्रा की व्यवस्था करवायी थी ?
 -फिरोजशाह
15. किसके शासनकाल में मेरठ और खिज्राबाद से सम्राट अशोक के दो स्तम्भों
    को मंगवाकर दिल्ली में स्थापित किया था ?
 -फिरोजशाह
16. चाँदी और तांबे के मिश्रण से बनाये गये सिक्कों को क्या कहा जाता था ?
 - अद्धा और विख
17. मुस्लिम महिलाओं, विधवाओं लड़कियों की मदद के लिए किस नये
    विभाग की स्थापना की थी ?
 -दीवान-ए-खैरात
17. ज्वालामुखी मंदिर के पुस्तकालय से लुटे गये ग्रंथो को फारसी के किस
    विद्वान से अनुवाद करवाया था ?
 -अपाउद्दीन
18. सल्तनतकालीन सुल्तानों के शासन काल में सर्वाधिक दासों की संख्या
    किसके शासन में थी ?
 -फिरोजशाह
19. फिरोजशाह के शासन काल में दासों की संख्या कितनी थी ?
 - 1,80,000
20. फिरोजशाह के दरबार में राजकीय संरक्षण पाने वाले विद्वान कौन-कौन थे ?
 - जियाउद्दीन बरनी और शम्स-ए-शिराज अफिक
21. जियाउद्दीन बरनी की प्रमुख कृति का नाम क्या हैं
 - तारीख-ए-फिरोजशाही और फतवा-ए-जहाँदारी
22. फिरोजशाह ने जाजनगर(उड़ीसा) पर आक्रमण कब किया ?
 - 1360 ई.
23. फिरोजशाह ने जाजनगर पर आक्रमण कर किस शासक को हराया था
 - भानुदेव तृतीय
24. फिरोजशाह ने जाजनगर पर आक्रमण कर पुरी की किस मंदिर को
    विध्वंस कर दिया था ?
 -जगन्नाथ मंदिर
25. फिरोजशाह ने नगरकोट पर कब आक्रमण किया था ?
 - 1361 ई.
26. फिरोजशाह ने नगरकोट के किस मंदिर को नष्ट-भ्रष्ट कर दिया थ ?
 - ज्वालामुखी मंदिर
27. फिरोजशाह ने गरीबों का मुफ्त इलाज के लिए किस नाम से राजकीय
    अस्पताल का निर्माण करवाया था ?
 -दारुल-शफा
28. फिरोजशाह कितने मदरसों की स्थापना करवायी थी ?
 - 13
29. फिरोजशाह ने इस्लाम न स्वीकार करने वाले को क्या कहा था ?
 - जिम्मी
30. दिल्ली में कोटला फिरोजशाह दुर्ग का निर्माण किसने करवाया था ?
 - फिरोजशाह
31. फिरोजशाह द्वारा जारी किये सिक्कों पर क्या अंकित करवाया था ?
 - ‘खलीफा’ और फतह खां
32. फिरोजशाह के पुत्र एवं उसके उत्तराधिकारी का नाम क्या था ?
 - फतह खां
33. फिरोजशाह के प्रधानमंत्री का नाम क्या था ?
 - खान-ए-जहाँ मकबूल
34. फिरोजशाह के सफलताओं का श्रेय इतिहासकार किसे देते हैं ?
 - खान-ए-जहाँ मकबूल
35. किस प्रसिद्ध इतिहासज्ञ ने फिरोजशाह तुगलक को ‘सल्तनत युग
    का अकबर’ कह कर सम्मानित दर्जा प्रदान किया हैं ?
 -एलफिन्सटन और हेनरी इलिएट
36. फिरोजशाह तुगलक की मृत्यु कब हुई ?
 - 1388 ई.
37. फिरोजशाह के मृत्यु के बाद उसका उत्तराधिकारी कौन बना ?
 - तुगलकशाह
38. तुगलकशाह कौन था ?
 - फतह खां का पुत्र
39. तुगलकशाह गद्दी पर किसकी उपाधि के साथ बैठा था ?
 - गयासुद्दीन तुगलक द्वितीय
40. तुगलकशाह किस प्रवृति का था ?
 - विलासी प्रवृति
41. तुगलकशाह की मृत्यु कब और किसने की ?
 - 1389 ई. को सरदारों ने की
42. तुगलकशाह का उत्तराधिकारी कौन बना ?
 - फिरोजशाह का पौत्र जफ़र खां का पुत्र
43. जफ़र खां के पुत्र का नाम क्या था ?
 - अबू वक्र
44. अबू वक्र दिल्ली का सुल्तान कब बना ?
 - 1389 ई.
45. अबू वक्र को गद्दी से कब अपदस्थ कर दिया गया ?
 - 1390 ई.
46. अबू वक्र को किसने अपदस्थ कर दिया ?
 - शहजादा मुहम्मद
47. अबू वक्र के बाद किसे दिल्ली की राजगद्दी सौंप दिया गया ?
 - नासिरुद्दीन मुहम्मदशाह
48. नासिरुद्दीन मुहम्मदशाह का शासनकाल कब से कब तक रहा ?
 - 1390 से 1394 ई.
49. नासिरुद्दीन मुहम्मदशाह के बाद दिल्ली का सुल्तान कौन बना ?
 - नासिरुद्दीन महमूदशाह
50. नासिरुद्दीन महमूदशाह, नासिरुद्दीन मुहम्मदशाह का कौन था ?
 - छोटा पुत्र
51. तुगलक वंश का आखिरी सुल्तान कौन था ?
 - नासिरुद्दीन महमूदशाह
52. नासिरुद्दीन महमूदशाह का शासन-क्षेत्र दिल्ली से कहाँ तक सीमित रह गया ?
 - दिल्ली से पालम तक
53. तैमुर लंग दिल्ली पर धावा कब किया ?
 - 1398 ई.
54. तैमुर लंग किसके शासनकाल में दिल्ली पर धावा बोला ?
 - नासिरुद्दीन महमूदशाह
55. दिल्ली से लौटते समय तैमुर लंग ने अपने विजित प्रदेशों का
    राज्यपाल किसे बनाया ?
 -खिज्रखां
56. तैमुर के जाने के बाद नासिरुद्दीन महमूदशाह ने किसके मदद से दिल्ली
    पर पुनः अपना अधिकार प्राप्त कर लिया ?
 -मल्लू इकबाल
57. मल्लू इकबाल कौन था ?
 - नासिरुद्दीन महमूदशाह का वजीर
58. मल्लू इकबाल की मृत्यु किसने की ?
 - खिज्र खां
59. खिज्र खां के मृत्यु के बाद नासिरुद्दीन ने दिल्ली की सत्ता किसे सौप दिया ?
 - दौलत खां लोदी
60. दौलत खां लोदी कौन था ?
 - एक अफगान सरदार
61. नासिरुद्दीन महमूदशाह की मृत्यु कब हुई ?
 - 1412 ई.
62. सन् 1413 ई. में दिल्ली के सत्ता के लिए किसके बीच युद्ध हुआ ?
 - दौलत खां लोदी और खिज्र खां
63. इस युद्ध में कौन विजयी रहा ?
 - खिज्र खां
64. इस युद्ध के बाद किस वंश की नीव रखी गयी ?
 - सैयद वंश  

No comments:

Post a Comment

Leave a Reply