Friday, March 1, 2019

General Science quiz in Hindi for railway, SSC, Bank and other Competitive exams.

                                           
1. कौन-सा कीट कालाजार फैलाता हैं ?
 Ans. सेंडफ्लाई (Sand Fly)
2. आनुवंशिकता को नियंत्रित करने वाले कारकों का ‘जीन’(Gene) नाम
   किस वैज्ञानिक ने रखा ?
 Ans. डब्ल्यू. एल. जोहनसन
3. धातु की एक वर्गाकार प्लेट में वृताकार छेद किया जाता हैं I गर्म करने
   पर छेद में क्या परिवर्तन होगा ?
 Ans. बढ़ेगा
4. प्लास्टिक उद्योग में पी.वी.सी.(PVC) किसके उत्पादन के लिए प्रयुक्त होता हैं ?
 Ans. पॉली विनाइल क्लोराइड के
5. किस विशेषता के लिए ‘ट्रान्सजेनिक फसल’ (Transgenic Crop) गोल्डन
   राइस (Golden Rice) पैदा की गई हैं ?
 Ans. विटामिन A के लिए
6. भूमि से टकराकर किस गुण के कारण फुटबाल की गेंद ऊपर उछलती हैं ?
 Ans. अपनी प्रत्यास्थता के कारण
7. पालीथीन के संश्लेषण में प्रयुक्त की जाती हैं –
 Ans. एथिलीन

8. न्यून ताप पर होने वाली परिघटनाओं का विज्ञान विषय क्या कहलाता हैं ?
 Ans. निम्नतापिकी
9. किस पदार्थ को ‘फिलोस्फर्स वुल’ कहते हैं ?
 Ans. जिन्क ऑक्साइड
10. इन्सैट प्रधान नियंत्रण सुविधा कहाँ उपलब्ध हैं ?
 Ans. तिरुवन्नतपुरम (केरल)
11. आर डी एक्स का अन्य नाम क्या हैं ?
 Ans. साइक्लोनाइट (Cyclonite)
12. कौन-सा ग्रह 88 दिन में सूर्य के परितः एक चक्कर पूरा करता हैं ?
 Ans. बुध
13. रासायनिक नाम ‘हाइपो’ (Hypo) क्या हैं ?
 Ans. सोडियम थायोसल्फेट
14. नाभिकीय रिएक्टर में न्यूट्रॉन नियंत्रक के रूप में किसका प्रयोग किया जाता हैं ?
 Ans. कैडमियम
15. किस घटना के कारण तारे टिमटिमाते प्रतीत होते हैं ?
 Ans. अपवर्तन की क्रमिक घटना के कारण
16. बेरियम मील का प्रयोग किस प्रयोजन के लिए किया जाता हैं ?
 Ans. आहार नलिका के एक्स-रे के लिए
17. दो तत्व कौनसे हैं, जो सर्वाधिक संख्या में यौगिकों का निर्माण करते हैं ?
 Ans. हाइड्रोजन और कार्बन
18. प्राकृतिक युरेनियम में U-235 की मात्रा लगभग कितनी होती हैं ?
 Ans. 0.7%
19. पारिस्थितिकी किसके अध्ययन से सम्बंधित हैं ?
 Ans. जीव व पर्यावरण के सह-संबंधों से
20. टिटनेस रोग से शरीर का कौन-सा अंग प्रभावित होता हैं ?
 Ans. तंत्रिका तंत्र तथा मांसपेशियां
21. मानव शरीर में ‘आयोडीन युक्त नमक’ का कार्य क्या हैं ?
 Ans. थायरॉयड ग्रंथियों के कार्य को नियंत्रण करना
22. प्लवमान जीन का सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया ?
 Ans. बारबरा मैक्लिंटॉक
23. मनुष्य की प्रत्येक कोशिका में क्रोमोसोम्स की संख्या कितनी होती हैं ?
 Ans. 46
24. कौनसी निष्क्रिय गैस वायुमंडल में सबसे अधिक पायी जाती हैं ?
 Ans. आर्गन
25. रक्तदाब का नियंत्रण कौन करता हैं ?
 Ans. अधिवृक्क
26. ‘कलपक्कम एटॉमिक पॉवर प्लांट’ में ईंधन के रूप में
    किसका प्रयोग किया जाता हैं ?  
 Ans. थोरियम
27. क्लोरोफिल का खनिज घटक क्या हैं ?
 Ans. मैग्नीशियम
28. नाभिक के धनावेशित होने की खोज किसने की थी ?
 Ans. लॉर्ड रदरफोर्ड
29. विटामिन B की कमी से कौब-सा रोग होता हैं ?
 Ans. बेरी-बेरी
30. एक व्यक्ति का भार लिफ्ट में अपने भार का दूना होता हैं,
    तो लिफ्ट का त्वरण क्या होगा ?
 Ans. g उर्वाधर ऊपर की ओर
31. शुष्क बर्फ क्या होती हैं ?
 Ans. ठोस कार्बन डाइऑक्साइड
32. ‘हार्ट्ज’ किसका मात्रक हैं ?
 Ans. आवृति का
33.एल. पी. जी. गैस में क्या होती हैं ?
 Ans. ब्यूटेन और प्रोपेन
34. डी. पी. टी. का टीका किन रोगों के रोकथाम के लिए लगाया जाता हैं ?
 Ans. डिप्थीरिया, कुकर खाँसी और टिटनस
35. लेन्ज का नियम किसकी दिशा जानने के लिए प्रयोग किया जाता हैं ?
 Ans. प्रेरित विधुतवाहक बल की
36. पौधे नाइट्रोजन का उपयोग किस रूप में करते हैं ?
 Ans. नाइट्रेट के रूप में
37. प्रतिबाधा का व्युत्क्रम क्या कहलाता हैं ?
 Ans. प्रवेश्यता
38. डेंड्रालॉजी में किसका अध्ययन किया जाता हैं ?
 Ans. वृक्षों का
39. “द्रव सभी दिशाओं में समान दाब पारित करता हैं” यह कथन
    किस नियम से सम्बंधित हैं ?
 Ans. पास्कल के सिद्धांत का
40. हाइड्रोजन के समस्थानिकों के नाम बताइए
 Ans. प्रोटियम, डयुटीरियम तथा ट्राइटियम








No comments:

Post a Comment

Leave a Reply