Saturday, January 12, 2019

मध्यकालीन भारत : तुगलक वंश- भारत और तुर्क साम्राज्य की स्थापना (भाग-6) Medieval India: Tughlaq Dynasty- Establishment of India and the Ottoman Empire

                            

1.गयासुद्दीन तुगलक दिल्ली के सिहांसन पर कब बैठा ?
 - 8 सितम्बर, 1320 ई.
2. दिल्ली के सिहांसन पर बैठने से पहले गयासुद्दीन तुगलक का नाम क्या था ?
 - गाजी मलिक अथवा तुगलक गाजी
3. तुगलक वंश के संस्थापक का श्रेय किसे जाता हैं ?
 - गयासुद्दीन तुगलक
4. किस शासक ने मंगोलों के आक्रमणों को 29 बार विफल किया था ?
 - गयासुद्दीन तुगलक
5. मंगोलों के आक्रमणों को 29 बार विफल करने के कारण गयासुद्दीन
   को कौनसी उपाधि दी गयी ?
 -मलिक-उल-गाजी
6. वह प्रथम सुल्तान जिसने अपने नाम के साथ गाजी जोड़ा था ?
 - गयासुद्दीन
7. गाजी का अर्थ क्या होता हैं ?
 - काफिरों का वध करने वाला
8. ‘हुनूज दिल्ली दूर अस्त’ गयासुद्दीन को किसने कहा था ?
 - निजामुद्दीन औलिया
9. गयासुद्दीन ने दिल्ली के पास स्थित पहाड़ियों के पर रोमन शैली
   में किस नविन नगर को बसाया था ?
 -तुगलकाबाद
10. अलाउद्दीन की किस कठोर नीति के विरुद्ध गयासुद्दीन ने उदारता की नीति
    अपनाया था ?
 -मध्यपंती नीति अथवा रस्म-ए-मियान
11. गयासुद्दीन की मृत्यु कब हुई ?
 - 1325 ई.
मुहम्मद बिन तुगलक  
12. गयासुद्दीन तुगलक की मृत्यु के बाद उसका अधिकारी कौन बना ?
 - मुहम्मद बिन तुगलक (जूना खां)
13. मुहम्मद बिन तुगलक का मूल नाम क्या था ?
 - उलुग खां
14. सल्तनत काल का सर्वाधिक विवादस्पद सुल्तान कौन था ?
 - मुहम्मद बिन तुगलक
15. भारतीय इतिहास में किस सुल्तान को पागल, सनकी और रक्तपिपासु
    नाम से जाना जाता हैं ?
 -मुहम्मद बिन तुगलक
16. योग्यता के आधार पर लोगों के बीच पदों का आवंटन करने वाला
    प्रथम सुल्तान कौन था ?
 -मुहम्मद बिन तुगलक
17. मुहम्मद बिन कृषि के विकास के लिए किस विभाग की स्थापना की थी ?
 - अमीर-ए-कोही
18. ‘शाहनामा’ किसके द्वारा रचित पुस्तक हैं ?
 - अलबरुनी
19. ‘फतवा-ए-जहाँदारी’ किसके द्वारा रचित पुस्तक हैं ?
 - जियाउद्दीन बरनी
20. ‘शाहनामा’ और ‘फतवा-ए-जहाँदारी’ पुस्तक से किसकी जानकारी मिलती हैं ?
 - मुहम्मद बिन तुगलक कालीन इतिहास
21. ‘किताब-उल-रेहला’ के रचयिता का नाम क्या हैं ?
 - इब्नबतूता
22. मुहम्मद बिन तुगलक अपनी राजधानी दिल्ली से कहाँ स्थान्तरित किया था ?
 - देवगिरी
23. मुहम्मद बिन तुगलक ने देवगिरी का नाम बदलकर नया नाम क्या रखा ?
 - दौलताबाद
24. मुहम्मद बिन तुगलक को ‘दुनिया का खान’ किस अभिलेख में कहा गया हैं ?
 - राजमुंदरी के अभिलेख में
25. इब्नबतूता कौन था ?
 - अफ़्रीकी यात्री
26. इब्नबतूता भारत कब आया था ?
 - 1333 ई.
27. मुहम्मद बिन तुगलक ने ‘दिल्ली का काजी’ किसे बनाया ?
 - इब्नबतूता को
28. इब्नबतूता राजदूत के रूप में चीन कब गया था ?
 - 1342 ई.
29. इब्नबतूता के किस लिखित पुस्तक से मुहम्मद बिन तुगलक के
   शासन-काल की घटनाओं का वर्णन मिलता हैं ?
 -रेहला
30. किसके शासन काल में सबसे ज्यादा विद्रोह हुये हैं ?
 - मुहम्मद बिन तुगलक
31. दक्षिण भारत में किन दो भाइयों ने विजयनगर राज्य की स्थापना की थी ?
 - हरिहर एवं बुक्का
32. विजयनगर राज्य की स्थापना कब हुई थी ?
 - 1336 ई.
33. महाराष्ट्र में बहमनी राज्य की स्थापना किसने की थी ?
 - अलाउद्दीन बहमन शाह
34. बहमनी राज्य की स्थापना कब हुई थी ?
 - 1347 ई.
35. मुहम्मद बिन तुगलक किसका शिष्य था ?
 - शेख अलाउद्दीन
36. मुहम्मद बिन तुगलक किस उपाधि को धारण किया था ?
 - अलसुल्तान जिल्ली अल्लाह
37. आदिलाबाद का किला और जहाँपनाह नगर का निर्माण किसने करवाया था ?
 - मुहम्मद बिन तुगलक
38. वारंगल राज्य की स्थापना किसने किया था ?
 - कान्हा नायक
39. मुहम्मद बिन तुगलक बहुत विद्वान था I उसने किस पुस्तक की रचना की थी ?
 - इंशा-ए-महरू
40. मुहम्मद बिन तुगलक के कितने महत्वकांक्षी योजनाए असफल रही ?
 - 4
41. असफताओं का बादशाह किसे कहा जाता हैं ?
 - मुहम्मद बिन तुगलक
42. वह प्रथम सुल्तान जो हिन्दुओ के पर्व-त्योहारों में भाग लिया ?
 - मुहम्मद बिन तुगलक  
43. मुहम्मद बिन तुगलक की मृत्यु कब हुई ?
 - 20 मार्च, 1351 ई.
44. मुहम्मद बिन तुगलक के मृत्यु पर इतिहासकार बरनी ने क्या लिखा ?
 - “अंततः लोगों को उससे मुक्ति मिली और उसे लोगों से"                                                        




No comments:

Post a Comment

Leave a Reply