Saturday, May 2, 2015

महत्वपूर्ण कथन - 1

1. "नेहरू देश भक्त है और जिन्ना राजनीतिज्ञ । "  किसका कथन है ?
    - मौलाना अबुल  कलाम आजाद ।
2. "हमें सिंध को जीतने का का कोई अधिकार नहीं , किन्तु हम ऐसा करेंगे तथा यह एक उपयोगी और लाभदायक धूर्तता होगी । " किसका कथन है ?
    - चार्ल्स  नेपियर ।
3 . "हमारी प्रणाली उस स्पंज की तरह कार्य करती है जो गंगा के किनारे से पानी सोखकर टेम्स के किनारे वर्षा करती है । " किसका कथन है ?
    - जॉन सुलीवॉन ।
4. "जितना हो सके ,उतना हड़प ले ,मीरजाफर को सोने की एक बोरी के रूप में इस्तेमाल करे और जब भी इच्छा हो ,उसमे अपने हाथ डाले । " किसका कथन है ?
    - कर्नल मैलेसन ।
5. "बिखरे हुए स्वायत गांवो के कवच को इस्पात के रेलों से छेद दिया गया ,जिससे उसके जीवन रक्त का हास्त्र हो गया। " किसका कथन है ?
    -विलियम बैटिंग ।
6. "शेर की तरह एक दिन जीना बेहतर है ,लेकिन भेड़ की तरह लम्बी जिन्दगी जीना अच्छा नहीं है।"किसका कथन है?
    - टीपू सुल्तान ।
7. "मैं अंग्रेज को समुद्र तक खदेड़ सकता हुं ,पर समुद्र को तो नहीं सुखा सकता। " किसका कथन है ?
    - सिराजुद्दौला ।
8. "मैं देश के बालू से ही कांग्रेस से भी बड़ा आन्दोलन खड़ा कर दूंगा। " किसका कथन है ?
    - महात्मा गांधी ।
9. "स्वराज्य मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है और मै लेकर रहूॅंगा। " किसका कथन है ?
    - बाल गंगाधर तिलक ।
10. "मेरे शरीर पर पड़ी  एक -एक लाठी ब्रिटिश साम्राज्य के ताबूत में कील सिद्ध होगी। " किसका कथन है ?
    - लाला लाजपत राय ।
11. "यदि हम साल मे एक बार मेढक की भांति टर्राते हैं , तो हमें अपने प्रयासों में सफलता नहीं मिलेगी ।" किसका कथन है ?
     - बाल गंगाधर तिलक ।
12. "क्रांति की तलवार में धार वैचारिक पत्थर पर रगड़ने से होती है ।" किसका कथन है ?
     - भगत सिंह ।
13. "आराम हराम है ।" किसका कथन है ?
      - पंडित जवाहरलाल नेहरू ।
14. "वन्देमातरम् " किसका कथन है ?
     - बंकिम चन्द्र चटर्जी ।
15. "वेदों की ओर लौटो" किसका कथन है ?
      - स्वामी दयानन्द सरस्वती ।
16. "मैं स्वभाव से ही समाजवादी हूं" किसका कथन है ?
      - जवाहरलाल नेहरू ।
17. "यदि हम पाकिस्तान की मांग स्वीकार नहीं किए , तो देश में अनेक पाकिस्तान बन जायेंगे "किसका कथन है?
      - सरदार वल्ल्भभाई पटेल ।
18. "हिन्दुस्तान तलवार के बल पर ही जीता गया है तथा तलवार के बल पर ही इसकी रक्षा की जाएगी ।" किसका कथन है ?
       - एल्गिन द्वितीय ।
19. " हमने सिरदर्द से छुटकारा पाने के लिए सिर कटवाना बेहतर समझा ।" किसका कथन है ?
       - जवाहरलाल नेहरू ।
20. "भारत का विभाजन मेरी लाश पर होगा , जब तक मैं जीवित रहूंगा , तब तक भारत का विभाजन नहीं होने दूंगा ।" किसका कथन है ?
      -  महात्मा गांधी ।        

Friday, May 1, 2015

Top 10 General knowledge - 1

1. हड़प्पा से प्राप्त धरती देवी की समानता मिस्त्र की किस देवी से की गई है ?
     - आइसिस से
2. 'दक्षिण का कबीर ' की भक्ति संत को कहा जाता है ?
     - तुकाराम
3. शुद्धि आन्दोलन किस संस्था ने प्रारंभ किया था ?
     - आर्य समाज
4. भारतीय राष्ट्रीय कॉग्रेस की ब्रिटिश समिति ने भारतीय मामलो से अंग्रेजों को अवगत करने  लिए कौन सी साप्ताहिक पत्रिका निकाली थी ?
     - इंडिया
5. किस अधिवेशन में उदारवादी और उग्रवादी दलों के बीच समझौता हुआ ?
     - लखनउ अधिवेशन
6. किस प्रधानमंत्री ने भारत में वचनबद्ध अधिकारी तंत्र के विवाद को उठाया था ?
     - इन्दिरा गाँधी
7. कौन सी एक 'रिट' अधीनस्थ न्यायलयों या अधिकरणों की पद्धति का परीक्षण करती है ?
     - उत्प्रेषण
8. आइसोबाथ रेखाएं क्या प्रदर्शित करती है ?
     - समुंद्र तल के समान वाले क्षेत्र
9. भारत के प्राचीनतम केन्द्रीय श्रमिक संगठन (AITUC)  को किस अन्य श्रमिक संगठन में विलय की योजना है ?
     - हिन्द मजदुर सभा मे
10. विश्व चैम्पियन का सम्मान प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला तेजस्विनी सावंत किस खेल से संबंधित है ?
     - निशानेबाजी 

Thursday, April 30, 2015

Indian History : प्राचीन भारत - 1

Click here and watch video
1. इतिहास का जनक किसे कहा जाता हैं ?
    - हेरोडोटस
2. भारतीय इतिहास की जानकारी हमें किन स्त्रोतों से मिलती है ?
    - (1) धर्मग्रन्थ एवं ऐतिहासिक ग्रन्थ
      (2) विदेशी यात्रियों के विवरण
      (3) पुरातात्विक  साक्ष्य
3. धर्मग्रन्थ अथवा धार्मिक साहित्य कितने भागों में बाँटा गया है ?    
     - दो , (a. ब्राह्यमण साहित्य , b. ब्राह्यमणेत्तर साहित्य )
4. ब्राह्यमण साहित्य के अन्तर्गत आने वाले प्रमुख ग्रन्थ कौन-कौन हैं ?
     - वेद , वेदांग , उपनिषद , ब्राह्यमण ग्रन्थ , आरण्यक , पुराण , रामायण , महाभारत आदि।
5. बौद्ध साहित्य एवं जैन साहित्य किस साहित्य के अन्तर्गत आते हैं ?
     - ब्राह्यमणेत्तर  साहित्य
6. वेद कितने प्रकार के होते हैं ?
     - चार (ऋग्वेद , यजुर्वेद , सामवेद , अथर्ववेद )
7. भारत का सबसे प्राचीन धर्मग्रन्थ कौन हैं ?
     - वेद
8. वेद के संकलनकर्ता कौन हैं ?
     - महर्षि कृष्ण द्वैपायन
9. वेद क्या है ?
     - वेद सूक्तों , स्तुतियों , प्राथर्नाओं ,यज्ञ एवं तंत्र-मंत्रों से सम्बंधित सूत्रों का संग्रह है।
10. चारो वेदों में सबसे प्राचीन धर्मग्रन्थ का नाम क्या है ?
      - ऋग्वेद
11. किस वेद में 8 अष्टक और 10 मंडल है ?
       - ऋग्वेद
12. ऋग्वेद के ऋचाओं को पढने वाले ऋषि.………  कहलाते है।
      - होतृ
13. ऋग्वेद में कितने सूक्त और ऋचाएँ है ?
       - 1028 सूक्त और 10462 ऋचाएँ
14. वेद शब्द की उत्पति किस भाषा के किस शब्द से हुई है ?
        - संस्कृत भाषा के 'विद् ' शब्द से ।
15. ऋग्वेद के पुरूष रचनाकार का नाम क्या है ?
        - विश्वामित्र , विशिष्ट भारद्वाज , अत्रि , वामदेव , और गृत्सयद ऋषि ।
16. वेद शब्द का अर्थ क्या होता है ?
        - पवित्र एवं आध्यात्मिक ज्ञान ।
 17. उन महिला ऋषियों के नाम बतलाएँ जिसने ऋग्वेद की रचना में महत्वपूर्ण  योगदान दिया ?
       - शची , पौलोमी ,काक्षावृति ,घोषा ।
18. ऋग्वेद का रचना कल क्या है ?
       - 1500 ई० पू० से 1000 ई० पू०
19. किस वेद से आर्यों के जीवन-व्यवहार , राजनितिक प्रणाली एवं तत्कालीन इतिहास  की जानकारी मिलती हैं ?
       - ऋग्वेद से
20. ऋग्वेद के किस मंडल में समाज का जिक्र हुआ हैं ?
       - 10वें मंडल
21. खिल क्या है ?
       - ऋग्वेद के 8वें  मंडल में हस्तलिखित ऋचाएँ है जिसे खिल कहा जाता है ।
22. किस वेद में समाज के चारों वर्णों के दायित्वों , व्यवसायों , सामाजिक-जातिगत स्थितियों व विशेषाधिकारों एवं कर्तव्यों का वर्णन मिलता हैँ ?
       - ऋग्वेद
23. ऋग्वेद में इन्द्र और अग्नि के लिए कितनी बार ऋचाएँ मिलती है ?
       - इन्द्र के लिए 250 और अग्नि के लिए 200 ऋचाएँ ।
24. ऋग्वेद का लोकप्रिय मन्त्र क्या हैं ?
       - गायत्री मंत्र
25. ऋग्वेद , सामवेद , यजुर्वेद और अथर्ववेद क्या कहलाते हैं ?
       - संहिता
26. वामनावतार के तीन पगों का आख्यान किस वेद में उल्लेखित है ?
       - ऋग्वेद
27. ऋग्वेद के दो ब्राह्यमण ग्रन्थ कौन-कौन है ?
       - ऐतरेय और कौषीतकी (शंखायन)
28. कौन-सा वेद गद्य और पद्य दोनों में है ?
       - यजुर्वेद
29. यजुर्वेद के मंत्रो के उच्चारित करने वाले पुरोहित को ...................कहा जाता है ?
       - अध्वार्यु
30. यज्ञों  नियमों एवं विधि विधानों का उल्लेख किस ग्रन्थ में मिलता है ?
        - यजुर्वेद