Wednesday, November 4, 2015

Indian History:प्राचीन भारत-4

1. कलिंग राज खारवेल के हाथी गुम्फा अभिलेख में हमे कौन-सा शब्द खुदा मिलता है ?
 - भारतवर्ष
2. किसने सर्वप्रथम ब्राह्यी लिपि में लिखित सम्राट अशोक के अभिलेख को पढ़ने में सफलता प्राप्त की ?
 - जेम्स प्रिंसेप
3. गुप्त काल से पूर्व के अभिलेख किस भाषा में है ?
 - प्राकृत
4. गुप्त काल और इसके बाद पाए गए अभिलेख किस भाषा में पाए जाते हैं ?
- संस्कृत भाषा में
5. सोहगौरा अभिलेख सर्वप्रथम किसकी जानकारी देता हैं ?
- दुर्भिक्ष
6. भारत पर होने वाले हूण आक्रमण की जानकारी की स्तम्भ से मिलती हैं ?
 - भितरी स्तम्भ
7. राजा भानु गुप्त के किस अभिलेख से सतीप्रथा के तत्कालीन समाज में अस्तित्व मे होने की जानकारी मिलती है ?
 - एरण अभिलेख
8. डाइमेकस कौन था ?
 - सीरिया के सम्राट आंतियोकस का राजदूत
9. प्राचीन भारतीय सिक्के को क्या कहा जाता है ?
 - आहत सिक्के
10. सर्वाधिक प्राचीन सिक्के किस सदी के प्राप्त हुए है ?
 - 5वीं सदी ई.पू.
11. किस शासकों ने सर्वप्रथम सिक्को पर लेख लिखना शुरू किया ?
 - यवन शासकों ने
12. सर्वाधिक स्वर्ण सिक्के किसके काल में जारी हुए ?
 - गुप्त काल में
13. सर्वाधिक शुद्ध स्वर्ण-मुद्राएँ किसके काल में हुए ?
 - कुषाण काल
14. सर्वाधिक सिक्के किसके काल में प्राप्त हुए है ?
 - मौर्यकाल
15. मौर्यकाल के सिक्के बने होते थे ।
 - तांबे, सीसें, कांसे, चाँदी एवं सोने के
16. प्राचीन स्मारक एवं भवनों में सर्वाधिक प्रसिद्ध स्मारक किस सभ्यता के भवन मिले है ?
 - हड़प्पा सभ्यता के भवन
17. पाटलिपुत्र की खुदाई में किसके काल के लकड़ी के बने महल का ध्वंसावशेष मिले है ?
 - चन्द्रगुप्त मौर्य
18. दक्षिण-भारत की मंदिर कला-शैली को क्या कहा जाता है ?
 - द्रविड़
19. दक्षिणापथ के मंदिर की कला-शैली को क्या कहा जाता है ?
 - बेसर
20. प्राचीन भारत में मूर्तियों का निर्माणकाल वृहत् रूप से किस काल से आरम्भ होता है ?
 - कुषाण काल
21. भारत की यात्रा पर 518 ई. में कौन आया था ?
 - संयुगन
22. इंडिका किसकी प्रसिद्ध पुस्तक है ?
 - मेगास्थनीज
23. मेगास्थनीज किसका राजदूत था ?
 - सेल्युकस निकेटर
24. प्राचीन भारत में लोहे का प्रयोग कब हुआ था ?
 - 1100 ई.पू.
25. कालिदास ने मालविकाग्निमित्रम की रचना किस शताब्दी में की थी ?
 - चौथी शताब्दी 

No comments:

Post a Comment

Leave a Reply