Sunday, May 15, 2016

Indian History:प्राचीन भारत- जैन धर्म

1. जैन धर्म का उदय का कारण क्या था ?
 - ब्राह्मणों के बढ़ते जटिल कर्मकाण्डों की प्रक्रिया के खिलाफ
2. जैन धर्म का उदय कब हुआ ?
 - 6ठी शताब्दी ई०पू०
3. जैन धर्म का संस्थापक कौन थे ?
 - ऋषभदेव
4. जैन धर्म के प्रथम तीर्थकर एवं प्रवर्तक कौन थे ?
 - ऋषभदेव
5. जैन धर्म में कितने तीर्थकर हुए ?
 - 24
6. जैन धर्म के 23वें तीर्थकर कौन थे ?
 - पाशर्वनाथ
7. पाशर्वनाथ किस राजा के पुत्र थे ?
 - अश्वसेन
8. पाशर्वनाथ ने भिक्षुओं को किस रंग का वस्त्र पहनने को कहा ?
 - सफ़ेद
9. पाशर्वनाथ का प्रतिक चिन्ह क्या था ?
 - सर्फ़
10. जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थकर कौन थे ?
 - महावीर स्वामी
11. महावीर का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?
 - 540 ई०पू० वैशाली के कुण्डग्राम में
12. महावीर के पिता का क्या नाम था ?
 - सिद्धार्थ
13. महावीर के माता का नाम क्या था ?
 - त्रिशाला
14. महावीर के बचपन का नाम क्या था ?
 - वर्द्धमान 
15. महावीर के पत्नी का नाम था ?
 - यशोदा
16. अनोज्जा प्रियदर्शनी किसके पुत्री का नाम है ?
 - महावीर
17. महावीर के दामाद का नाम क्या था ?
 - जमाली   
18. महावीर के बड़े भाई का नाम क्या था ?
 - नंदिवर्धन
19. महावीर को कितने वर्ष की अवस्था में ज्ञान की प्राप्ति हुई ?
 - 42 वर्ष
20. महावीर को किस नदी के तट पर ज्ञान की प्राप्ति हुई ?
 - ऋजुपालिका
21. महावीर को जिस वृक्ष के निचे ज्ञान की प्राप्ति हुई थी उस वृक्ष का नाम क्या है ?
 - साल
22. महावीर की 72 वर्ष की अवस्था में कब देहांत हुआ ?
 - 468 ई०पू०
23. महावीर का देहांत कहाँ हुआ था ?
 - राजगृह (नालन्दा जिला)
24. महावीर ने अपना उपदेश किस भाषा में दिया ?
 - प्राकृत (अर्द्धमागधी)
25. महावीर के पहले अनुयायी कौन बने थे ?
 - जामिल
26. महावीर ने अपने शिष्यों को कितने गणधरों में बंटा था ?
 - 11
27. मोक्ष प्राप्ति के बाद महावीर ने किसको जैन संघ का प्रमुख बनाया था ?
 - सुधर्मन
28. महावीर की मृत्यु के बाद कौन जैन धर्म का प्रथम थेरा या मुख्य उपदेशक हुआ ?
 - सुधर्मन
29. जैन धर्म ............को भी मानता था ?
 - पुनर्जन्म
30. जैन धर्म किसको प्रधान मानता था ?
 - कर्म
31. जैन धर्म के आध्यात्मिक विचार किससे प्रेरित है ?
 - सांख्य दर्शन
32. जैन धर्म को मानने वाले राजा कौन-कौन थे ?
 - चन्द्रगुप्त मौर्य, कलिंग नरेश खारवेल, चंदेल शासक, वंद राजा एवं राजा अमोघवर्ष
33. जैन धर्म में किस पर सर्वाधिक जोर दिया गया है ?
 - अहिंसा
34. महावीर के मृत्यु के बाद जैन धर्म कितने भागो में विभक्त हो गया ?
 - दो (1. श्वेताम्बर 2. दिगंबर)
35. श्वेताम्बर का अर्थ क्या थे ?
 - जो श्वेत वस्त्र धारण करते थे  
36. दिगंबर का अर्थ क्या थे ?
 - जो पूर्णतः नग्न थे
37. दक्षिण भारत में जैन धर्म का प्रचार किसने किया था ?
 - भद्रबाहु
38. चन्द्रगुप्त मौर्य किससे प्रेरणा लेकर जैन धर्म को अपनाया ?
 - भद्रबाहु
39. जैनियों का प्रसिद्ध मदिर का नाम क्या है ?
 - दिलवाड़ा मंदिर
40. दिलवाड़ा मंदिर कहाँ स्थित है ?
 - माउन्ट आबू
41. प्रसिद्ध जैन-तीर्थस्थल का नाम क्या है और किस राज्य में स्थित है ?
 - श्रवणवेलगोला, कर्नाटक
42. खजुराहो में जैन मंदिरों का निर्माण किसने करवाया था ?
 - चंदेल शासकों ने
43. जैन मंदिर हाथी सिंह किस राज्य में स्थित है ?
 - गुजरात
44. प्रसिद्ध जैनी ‘जल-मंदिर’ बिहार राज्य के किस शहर में स्थित है ?
 - पावापुरी
45. मथुरा कला का संबंध किस धर्म से है ?
 - जैनधर्म
46. जैन धर्म सर्वाधिक किस वर्गों के बीच फैला था ?
 - व्यापारी वर्ग
47. महावीर के अनुयायी को किस रूप में जाना जाता है ?
 - निर्ग्रन्थ
48. महावीर के मुख्य शिष्य को क्या कहा जाता था ?
 - गणधर
49. महावीर के धार्मिक उपदेश का संकलन किस पुस्तक में है ?
 - पूर्व
50. जैन साहित्य को क्या कहा जाता है ?
 - आगम

No comments:

Post a Comment

Leave a Reply