Thursday, July 21, 2016

Indian History: प्राचीन भारत- दक्षिण भारत के प्रमुख राजवंश (भाग-3)

                                        

चालुक्य वंश (वेंगी)
1. वेंगी के चालुक्य वंश का संस्थापक कौन था ?
 - विष्णुवर्धन
2. विष्णुवर्धन की राजधानी कहाँ थी ?
 - वेंगी (आन्ध्र प्रदेश)
3. इस वंश के सबसे प्रतापी राजा कौन हुए ?
 - विजयादित्य lll
4. विजयादित्य lll के सेनापति का क्या नाम था ?
 - पंडरंग

Tuesday, July 19, 2016

Indian History: प्राचीन भारत- दक्षिण भारत के प्रमुख राजवंश (भाग-2)

  चालुक्य वंश (कल्याणी)
1.चालुक्यों की प्रमुख शाखाएं कितनी थी ?
 - 3
2. जिन राजाओं ने हैदराबाद में स्थित कल्याण अथवा कल्याणपुर को अपनी राजधानी बनाया, उसे क्या कहा जाता है ?
 - कल्याणी का चालुक्य
3. कल्याणी के चालुक्य वंश की स्थापना किसने की थी ?
 - तैलप ll
4. कल्याणी के चालुक्य वंशीय नरेश किस के प्रेमी थे ?
 - कला प्रेमी
5. तैलप ll ने अपनी राजधानी कहाँ बनाया ?
 - मान्यखेट
6. कल्याणी के चालुक्य वंश का सर्वाधिक प्रतापी राजा का नाम क्या था ?
 - विक्रमादित्य षष्ठ

Saturday, June 18, 2016

Indian History: प्राचीन भारत- दक्षिण भारत के प्रमुख राजवंश (भाग-1)

 पल्लव वंश
1. पल्लव वंश का संस्थापक कौन था ?
 - सिंहविष्णु
2. सिंहविष्णु ने अपनी राजधानी कहाँ बनाया ?
 - कांची
3. सिंहविष्णु किस धर्म को मानता था ?
 -  वैष्णव धर्म
4. अवनिसिंह किसको कहा जाता है ?
 - सिंहविष्णु
5. सिंहविष्णु के दरबार में रहने वाले लेखक नाम क्या था ?
 -  भारवि
6. ‘किरातार्जुनियम’ के लेखक का नाम क्या है ?
 - भारवि 
7. मत्तविलास प्रहसन की रचना किसने की थी ?
 - महेन्द्रवर्मन
8. पल्लवों के समय में ज्ञान और शिक्षा का प्रसिद्ध केंद्र कहाँ था ?
  - कांची
9. महेन्द्रवर्मन किस धर्म का अनुयायी था ?
 - जैन धर्म 
10. कांची का कैलाशनाथ मंदिर और सप्त पगोड़ा के शोर मंदिर किसके शासन काल में बने थे ?
  - पल्लव
11. नरसिंह वर्मन प्रथम ने किसे हरा कर महामल्ल और वातापीकोंडा की उपाधियाँ धारण की थी ?
 - पुलकेशिन ll  
12. किस राजा ने राजसिंह, शंकरभक्त और आगमप्रिय की उपाधियाँ धारण की थी ?
 - नरसिंह वर्मन ll 
13. कांची का कैलाशनाथ मंदिर और महाबलिपुरम् मंदिर का निर्माण किसने कराया था ?
 - नरसिंह वर्मन ll 
14. न्याय-भाष्य की रचना किस पंडित ने की थी ?
 - वात्सायन
15. वैकुण्ठ पेरुमाल मंदिर और कांची के मुक्तेश्वर मंदिर का निर्माण किसने कराया था ?
 - नन्दिवर्मन ll  
16. प्रसिद्ध वैष्णव संत तिरूमंगई अलवर किसके समकालीन के थे ?
 - नन्दिवर्मन ll
17. पल्लव वंश का अंतिम राजा कौन था ?
 - अपराजित
18. अपराजित का शासनकाल क्या है ?
 - 879 ई० – 897 ई०
19. अपराजित को किसने पराजित किया था ?
 - आदित्य प्रथम
20. आदित्य प्रथम कहाँ का राजा था ?
 - चोल राजा
 राष्ट्रकूट वंश
1. दन्तिदुर्ग ने राष्ट्रकूट की स्थापना कब की थी ?
 - 752 ई०
2. दन्तिदुर्ग ने अपना राजधानी कहाँ बनाया था ?
 - मनकिर अथवा मान्यखेत
3. उज्जयिनी में हिरण्यगर्भ यज्ञ किसने किया था ?
 - दन्तिदुर्ग
4. राष्ट्रकूट-वंश का महान शासक कौन था ?
 - कृष्ण प्रथम
5. एलोरा में शिव मंदिर का निर्माण किसने करवाया था ?
 - कृष्ण प्रथम
6. राष्ट्रकूट वंश का पहला शासक कौन था ?
 - ध्रुव
7. कौन शासक ‘धारावर्ष’ के नाम से प्रसिद्ध था ?
 - ध्रुव
8. ध्रुव के बाद राष्ट्रकूट वंश का महान शासक कौन हुआ ?
 - गोविन्द lll
9. राजा नागभट्ट-ll को किसने परास्त किया था ?
 - गोविन्द lll
10. अमोघवर्ष के गुरु का नाम क्या था ?
 - गुरु जैन आचार्य जिनसेन
11. अमोघवर्ष ने कन्नड़ भाषा में किसकी रचना की थी ?
 - कविराजमार्ग
12. किसने राष्ट्रकूट शासको को भारत का सर्वश्रेष्ठ शासक कहा था ?
 - अलमसूदी
13. राष्ट्रकूट वंश का अंतिम महान शासक कौन था ?
 - कृष्ण lll
14. कृष्ण lll के दरबार में रहने वाले विद्वान कवि का नाम क्या था ?
 - पोन्न
15. शांति पुराण की रचना किसने की थी ?
 - पोन्न
16. एलोरा और एलिफेंटा गुहामंदिरों का निर्माण किसके काल में हुआ था ?
 - राष्ट्रकूट शासकों
17. एलोरा में कितने गुफाएं है ?
 - 34
18. एलोरा के गुफा में संख्या 1 से 12 तक किस धर्म का गुफा है ?
 - बौद्ध धर्म
19. गुफा संख्या 13 से 20 तक किस धर्म का गुफा है ?
 - हिन्दुओं
20. गुफा संख्या 21 से 34 तक किस धर्म का गुफा है ?
 - जैन धर्म 

Wednesday, June 15, 2016

Indian History: प्राचीन भारत – गुप्त साम्राज्य(भाग-2)

1. गुप्त साम्राज्य में देश का शासक क्या कहलाता था ?
 - गोप्ता
2. गुप्त साम्राज्य का सबसे बड़ी प्रादेशिक इकाई क्या थी ?
 - देश
3. गुप्त काल में साधारण पुलिस कर्मचारी को क्या कहा जाता था ?
 - चाट और भाट
4. पुलिस विभाग के अधिकारी को क्या कहा जाता था ?
 - दण्डपाशिक
5. दुराचार रोकनेवाले अधिकारी क्या कहलाते थे ?
 - कुल-पुत्र

Monday, June 13, 2016

Indian History: प्राचीन भारत – गुप्त साम्राज्य

1. गुप्त साम्राज्य का संस्थापक कौन था ?
 - श्रीगुप्त
2. गुप्त साम्राज्य का उदय कब हुआ था ?
 - तीसरी शताब्दी
3. गुप्त साम्राज्य की स्थापना कहाँ हुई थी ?
 - कौशाम्बी में
4. श्रीगुप्त का शासन काल कब-से-कब तक रहा ?
 - 240 ई० – 280 ई०
5. श्रीगुप्त का उत्तराधिकारी कौन बना ?
 - घटोत्कच

Indian History: प्राचीन भारत – कुषाण

1. भारत में सबसे बाद में आने वाले विदेशी आक्रमणकारी कौन थे ?
 - कुषाण
2. कुषाण चीन के किस जाति से सम्बन्ध थे ?
 - युची व तोखरी
3. भारत में कुषाण वंश का संस्थापक कौन था ?
 - कुजुल कडफिसेस
4. कुषाण वंश का सर्वाधिक शक्तिशाली शासक का नाम क्या है ?
 - कनिष्क

Saturday, June 11, 2016

Indian History: प्राचीन भारत – मौर्योतर काल

1. शुंग वंश का शासनकाल कब से कब तक रहा ?
  - 185 ई०पू० से 73 ई०पू०
2. शुंग शासकों ने अपनी राजधानी कहाँ स्थापित की थी ?
  - विदिशा
3. पुष्यमित्र शुंग के शासनकाल की प्रमुख घटना क्या थी ?
 - विदर्भ से युद्ध
4. किस इण्डो-यूनानी शासक को पुष्यमित्र शुंग ने युद्ध में पराजित किया था ?
 - मिनांडर
5. भरतुह स्तूप का निर्माण किसने करवाया था ?
 - पुष्यमित्र

Indian History: प्राचीन भारत- मौर्य साम्राज्य(भाग-3)

1. सर्वोच्च न्यायलय कहाँ स्थित होता था ?
 - राजधानी
2. मुख्य न्यायाधीश को क्या कहाँ जाता था ?
 - धर्माधिकारी
3. राज्य में कितने न्यायालय होते थे ?
 - 2
4. अशोक के काल में जनपदीय नयायालय के न्यायाधीशों को क्या कहाँ जाता था ?
 - राजूक
4. राजकीय अथवा सरकारी भूमि को किसकी संज्ञा दी जाती थी ?
 - सीता भूमि
5. अशोक समय में बिना वर्षा के अच्छी खेती होनेवाली भूमि को क्या कहाँ जाता है ?
  - अदेवमातृक
6. अर्थशास्त्र में गुप्तचर को क्या कहा गया ?
  - गूढ़ पुरुष
7. एक जगह से दूसरी जगह जाकर कार्य करने वाले गुप्तचर को क्या कहा जाता था ?
 - संचार
8. गुप्तचर विभाग किस महामात्य के अधीन होता है ?
 - महामात्यासर्प
9. एक ही स्थान पर रहकर कार्य करने वाले गुप्तचर को क्या कहा जाता था ?
 - संस्था
10. स्वतंत्र रूप से वेश्यावृति का पेशा अपनाने वाली महिला को क्या कहा गया ?
 - रूपजीवा
11. मेगास्थनीज के अनुसार मार्ग निर्माण अधिकारी को क्या कहा जाता था ?
 - एग्रोनोमाई
12. युद्ध क्षेत्र में सेना का नेतृत्व करनेवाले सैन्य अधिकारी को क्या कहा जाता था ?
 -  नायक
13. सैन्य विभाग का प्रधान अधिकारी कौन होता था ?
 - सेनापति
14. अर्थशास्त्र में सीमांत और असभ्य जनजातियों के बिच कार्य करने वाले अधिकारी को क्या कहा जाता था ?
 - अंत-महामात्र
15. जंगली कबीलों के सैनिकों को क्या कहा जाता था ?
 - अराविवल
16. विशेष दूत को क्या कहा जाता था ?
 - शासनहार
17. राज्य के समस्त राजस्वों का प्रभारी को कहा जाता था ?
 - समाहर्ता
18. अशोक के अभिलेखों में उसके किस एक पुत्र का उल्लेख मिलता है ?
 - तीवर
19. अशोक के समय लोगों के जीवन का आधार क्या था ?
 - नैतिकता
20. अशोक ने अपने तेरहवें शिलालेख में अपने धम्म का सार देते हुए क्या लिखा है ?
 - समस्त जीवधारी अहिंसा के पात्र है l
21. समाज में लोगों का मुख्य भोजन क्या था ?
 - गेंहू, चावल, फल, दूध, जौ, दही और घी आदि
22. किसके समय समाज के स्त्रियों को काफी सम्मान व् स्वतन्त्रता प्राप्त थी ?
 - अशोक
23. मौर्य शासन कितने वर्षों तक कायम रहा ?
 - 137 वर्ष
24. अशोक के मृत्यु के बाद किसने शासन किया ?
 - कुणाल
25. कुणाल अशोक का कौन था ?
 - उतराधिकारी
26. कुणाल कितने वर्षों थक शासन किया ?
 - 8 वर्ष
27. कुणाल के बाद किसने राज-भार संभाला ?
 - दशरथ

Monday, June 6, 2016

Indian History: प्राचीन भारत- मौर्य साम्राज्य(भाग-2)

 अशोक महान
1. बिन्दुसार के मृत्यु के बाद मगध की गद्दी पर कौन बैठा ?
 - अशोक
2. महान अशोक मगध की गद्दी पर कब बैठा ?
 - 269 ई०पू०
3. महान अशोक मगध की गद्दी पर बैठने से पहले किस राज्य का राज्यपाल था ?
  - अवन्ती
4. पुराणों में अशोक को किस नाम से संबोधित किया गया है ?
 - अशोकवर्धन
5. अशोक ने सिहांसन पर बैठने के कितने वर्ष बाद कलिंग पर आक्रमण किया था ?
 - 8 वर्ष
6. अशोक का हृदय परिवर्तन किस युद्ध में हुआ था ?
 - कलिंग का युद्ध
7. प्रारम्भ में अशोक किस धर्म का पालक था ?
 - ब्राह्मण
8. प्रारम्भ में अशोक किस भगवान का उपासक था ?
 - शिव
9. अशोक महान किस युद्ध के बाद बौद्ध धर्म को अपनाया ?
 - कलिंग युद्ध
10. अशोक महान किस बौद्ध भिक्षु से बौद्ध धर्म की दीक्षा ली ?
 - उपगुप्त
11. अशोक की माँ का क्या नाम था ?
 - सुभद्रांगी
12. अशोक का विवाह किस राजकुमारी से हुआ था ?
 - महादेवी
13. अशोक के पुत्र का क्या नाम था ?
 - महेन्द्र
14. अशोक की पुत्री का क्या नाम था ?
 - संघमित्रा
15. किस अभिलेखों में अशोक का उल्लेख अशोक नाम से मिलता है ?
 - मास्की एवं गुर्जरा
16. अशोक ने अपने अभिलेखों में स्वयं के लिए किस शब्द का प्रयोग किया है ?
 - प्रियदर्शी
17. भारत में शिलालेख का प्रचलन सर्वप्रथम किसने किया था ?
 - अशोक
18. अशोक के शिलालेखों में किस-किस लिपि का प्रयोग हुआ है ?
 - अरमाइक, ग्रीक, ब्राह्यी और खरोष्ठी
19. अशोक ने बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए अपने पुत्र एवं पुत्री को किस देश में भेजा था ?
 - श्रीलंका
20. अशोक की राजधानी कहाँ थी ?
 - पाटलिपुत्र
21. किस ग्रन्थ के अनुसार अशोक अपने निन्यानवे भाइयों का वध कर मगध की गद्दी पर बैठा था ?
 - बौद्ध-ग्रंथों के
22. अशोक के दरबार में डियानीसियस नामक राजदूत को कौन भेजा था ?
 - फिलाडेल्फस
23. फिलाडेल्फस कहाँ का शासक था ?
 - मिस्र
24. अशोक ने आजीवकों के रहने के लिए बराबर की पहाड़ियों में चार गुफाएं बनवाया था, उनके नाम बताये ?
 - सुदामा, विश्व झोपड़ी, कर्ज और चोपार
25. अशोक को अहिंसा का पुजारी कब बना ?
 - कलिंग के युद्ध के बाद
26. तीसरी बौद्ध-संगीति किसके शासनकाल में संपन्न हुआ था ?
 - अशोक
27. अशोक का राजधर्म कौन धर्म था ?
 - बौद्ध धर्म
28. अशोक के शासनकाल में राजकीय भाषा क्या थी ?
- पालि
29. अशोक के शासनकाल में राजकीय लिपि क्या थी ?
 - ब्राही
30. अशोक के शिलालेखों की खोज किसने की ?
 - पाद्रेटी फेन्थैलर
31. पाद्रेटी फेन्थैलर ने अशोक की शिलालेखों की खोज कब की थी ?
 - 1750 ई०
32. अशोक के शिलालेख को पढ़ने में सफलता सर्वप्रथम किसको हुई थी ?
 - जेम्स प्रिंसेप
33. जेम्स प्रिंसेप को अशोक के शिलालेख को पढ़ने में कब सफलता मिली ?
 - 1837 ई०
34. अशोक के शिलालेखों को कितने भागों में बांटा गया है ?
 - 3
35. सम्राट अशोक के स्तम्भ-लेखों की संख्या कितने है ?
 - 7
36. सम्राट अशोक का कौन वां अभिलेख सबसे लम्बा है ?
 - 7वां
37. अशोक के किस अभिलेख को ‘रानी का अभिलेख’ कहा जाता है ?
 - कौशाम्बी अभिलेख
38. अशोक का सबसे छोटा अभिलेख का नाम क्या है ?
 - रुम्मिनदेई
39. मौर्य साम्राज्य में अशोक के काल में कितने प्रान्त थे ?
 - 5
40. प्रान्तों को क्या कह कर संबोधित किया जाता था ?
 - चक्र
41. प्रान्तों के शासकों को क्या कहा जाता था ?
 - कुमार या आर्यपुत्र या राष्ट्रिक
42. अर्थशास्त्र में जासूसों के लिए किस शब्द का प्रयोग हुआ है ?
 - चर
43. मौर्य प्रशासन की सबसे छोटी इकाई क्या कहलाती थी ?
 - ग्राम
44. ग्रामों के मुखिया को क्या कहा जाता था ?
 - ग्रामिक
45. सम्राट के राज-काज में सहायता देने के लिए कितने सदस्यों की एक मंत्रिपरिषद होती थी ?
 - 12, 16, या 20

Thursday, June 2, 2016

Indian history: प्राचीन भारत- मौर्य साम्राज्य (भाग-1)

चन्द्रगुप्त मौर्य
1.मौर्य वंश की स्थापना किसने की ?
- चन्द्रगुप्त मौर्य
2. चन्द्रगुप्त का जन्म कब हुआ था ?
- 345 ई०पू०
3. चन्द्रगुप्त के गुरु कौन थे ?
- चाणक्य
4. चाणक्य का दूसरा और नाम क्या था ?
- विष्णुगुप्त और कौटिल्य
5. चन्द्रगुप्त मौर्य ने अपना प्रधानमंत्री किसे बनाया था ?
- चाणक्य
6. चन्द्रगुप्त किस धर्म को मानता था ?
- जैन धर्म
7. चन्द्रगुप्त मौर्य ने 305 ई०पू० में सिकन्दर के किस सेनापति को पराजित किया था ?
- सेल्यूकस निकेटर
8. चाणक्य का राजनीति से जुड़ी किस प्रसिद्ध पुस्तक की रचना की थी ?
- अर्थशास्त्र
9. चन्द्रगुप्त का विवाह किसके साथ हुआ था ?
- कार्नेलिया (हेलन)
10. कार्नेलिया (हेलन) किसकी पुत्री थी ?
- सेल्यूकस निकेटर
11. चन्द्रगुप्त और सेल्यूकस के बीच हुए युद्ध का वर्णन किसने किया है ?
- एप्पियानस
12. चन्द्रगुप्त मौर्य ने जैन धर्म की दीक्षा किस गुरु से लिया था ?
- गुरु भद्रबाहु
13. मेगास्थनीज किसका राजदूत था ?
- सेल्यूकस निकेटर
14. मेगास्थनीज का प्रसिद्ध पुस्तक का नाम क्या है ?
- इंडिका
15. चन्द्रगुप्त के दरबार में किसका राजदूत आया था ?
- सेल्यूकस निकेटर
16. चन्द्रगुप्त मौर्य किसको अपना राजधानी बनाया था ?
- पाटलिपुत्र
17. मेगास्थनीज ने मौर्य साम्राज्य की राजधानी पाटलिपुत्र को किस नाम से पुकारा था ?
- पालिमबोथरा
18. चन्द्रगुप्त का अंतिम समय कहाँ बीता था ?
- श्रवणबेलगोला
19. चन्द्रगुप्त मौर्य की मृत्यु कहाँ हुई थी ?
- श्रवणबेलगोला
20. सुदर्शन झील का निर्माण किसने करवाया था ?
- चन्द्रगुप्त मौर्य
21. चन्द्रगुप्त मौर्य ने सुदर्शन झील का निर्माण किस सौराष्ट्र गवर्नर के द्वारा करवाया था ?
- पुष्यभूति
22. भारतीय इतिहास का प्रथम महान सम्राट किसे कहा जाता है ?
- चन्द्रगुप्त मौर्य
23. किसके अनुसार चन्द्रगुप्त मौर्य ने सेल्यूकस को उपहार में 500 हाथी दिया था ?
- प्लूटार्क
24. चन्द्रगुप्त मौर्य ने कितने वर्षों तक शासन किया ?
- 24 वर्ष
बिन्दुसार
1.चंद्द्रगुप्त के मृत्यु के बाद उसकी गद्दी का उत्तराधिकारी कौन बना ?
- बिन्दुसार
2. बिन्दुसार किसका पुत्र था ?
- चंद्द्रगुप्त मौर्य
3. बिन्दुसार मगध की गद्दी पर कब बैठा ?
- 298 ई०पू०
4. बिन्दुसार का शासन काल कब से कब तक रहा ?
- 298 – 269 ई०पू०
5. बिन्दुसार को वायुपुराण में किस नाम से कहा गया है ?
- भद्रसार
6. यूनानी ग्रंथों में बिन्दुसार को क्या कहा गया है ?
- अमित्रोकेटस
7. अमित्रोकेटस का क्या अर्थ होता है ?
- शत्रु विनाशक
8. बिन्दुसार के दरबार में यूनानी शासक एंटियोकस द्वारा भेजा गया राजदूत का नाम क्या था ?
- डाइमेकस
9. बिन्दुसार के पुत्रो के नाम क्या है ?
- सुसीम अशोक और तिष्य
10. तक्षशिला में हुए दो विद्रोह को दबाने के लिए किसे भेजा था ?
- अपने पुत्रों को
11. तक्षशिला के विद्रोह को किसने कुशलता से दबा दिया था ?
- अशोक
12. बिन्दुसार के सबसे बड़ा पुत्र का नाम क्या था ?
- सुसीम
13. बिन्दुसार के दुसरे पुत्र का नाम क्या था ?
- अशोक
14. बिन्दुसार किसका अनुयायी था ?
- आजीवक सम्प्रदाय
15. बिन्दुसार के राज्य का संचालन कौन करता था ?
- चाणक्य
16. किस बौद्ध विद्वान ने बिन्दुसार को 16 राज्यों का विजेता बताया है ?
- तारानाथ

Monday, May 30, 2016

Indian history :प्राचीन भारत – फारसी आक्रमण एवं सिकंदर महान का भारत पर आक्रमण

   फारसी आक्रमण
1. भारत पर प्रथम विदेशी आक्रमण करने वाला कौन था ?
 - सायरस 
2. सायरस किस देश का था ?
 - फारस देश (ईरान)
3. सायरस का शासनकाल कब से कब तक रहा ?
 - 588 से 530 ई०पू०
4. सायरस का उत्तराधिकारी कौन बना ?
 - कैम्बेसिस 
5. कैम्बेसिस किसका पुत्र था ?
 - सायरस 
6. कैम्बेसिस के बाद फारस का शासक कौन बना ?
 - डैरियस प्रथम
7. डैरियस प्रथम किसका पुत्र था ?
  - कैम्बेसिस  
8. डैरियस प्रथम सिन्धु-घाटी पर कब आक्रमण किया ?
 - 518 ई०पू०
9. डैरियस प्रथम का 20वा प्रान्त कौन था ?
 - भारत 
10. कौन सा इतिहासकार इस बात की पुष्टि करता है की डैरियस प्रथम का 20वा प्रान्त भारत था ?
 - हेरोडोटस 
11. डैरियस प्रथम के बाद फारस का शासक कौन बना ?
 - जेरेक्सस 
12. जेरेक्सस का शासन काल कब से कब तक रहा ?
 - 465 से 456 ई०पू०
13. जेरेक्सनस के बाद फारस का शासक कौन बना ?
 - डैरियस तृतीय 
14. डैरियस तृतीय को किसने हराया ?
 - सिकन्दर 
  सिकंदर महान का भारत पर आक्रमण  
1.ईरानी आक्रमण के बाद भारत के बाद दूसरा आक्रमण किसका था ?
 - यूनानियों का 
2. यूनानी आक्रमण का नेतृत्वकर्ता कौन था ?
 - सिकंदर 
3. सिकंदर का जन्म कब हुआ था ?
 - 356 ई०पू०
4. सिकंदर किसका पुत्र था ?
 - फिलिप 
5. फिलिप कहाँ का राजा था ?
 - मकदूनिया 
6. फिलिप की हत्या कब की गई थी ?
 - 329 ई०पू०
7. फिलिप के हत्या केर बाद मकदूनिया का शासक कौन बना ?
 - सिकन्दर 
8. सिकन्दर किस महान दार्शनिक का शिष्य था ?
 - अरस्तू का 
9. सिकन्दर का भारत-विजय अभियान कब से शुरू हुआ ?
 - 326 ई०पू०
10. सिकंदर का सेनापति कौन था ?
 - सेल्यूकस निकेटर 
11. सिकन्दर का जल-सेनापति कौन था ?
 - निर्याकस 
12. किस पंजाब राजा के साथ सिकन्दर का युद्ध ऐतिहासिक था ?
 - पोरस 
13. सिकन्दर और पोरस के बीच हुए युद्ध को किस नाम से जाना जाता है ?
 - हाइडेस्पीज का युद्ध या झेलम का युद्ध 
14. सिकंदर की मृत्यु कब हुई ?
- 323 ई०पू०

Sunday, May 29, 2016

Indian history :प्राचीन भारत –The rise of Magadha Empire


नोट :- मगध साम्राज्य के उत्थान में प्रारम्भिक राजवंशों बृहद्रथ वंश, 
हर्यक वंश, शिशुनाग वंश, और नन्द वंश का प्रमुख योगदान था l 
                  1.बृहद्रथ वंश 
1.मगध राज्य का सबसे प्राचीन राजवंश कौन था ?
 - बृहद्रथ वंश 
2. इस राजवंश का संस्थापक कौन था ?
 - राजा बृहद्रथ 
3. बृहद्रथ के पिता का क्या नाम था ?
 - वसु 
4. प्रतापी राजा जरासंध किसका पुत्र था ?
 - बृहद्रथ
5. बृहद्रथ की राजधानी कहाँ थी ?
 - गिरिब्रज (राजगृह)
6. जरासंध को किसने मारा ?
 - भीम ने 
7. भीम ने जरासंध को किस युद्ध में मारा था ?
 - मल्ल युद्ध में 
8. जरासंध के मरणोपरांत मगध का शासक कौन बना ?
 - जरासंध का पुत्र
9. बृहद्रथ वंश का अंतिम शासक कौन बना ?
 - रिपुंजय 
10. रिपुंजय के मंत्री का नाम क्या था ?
 - पुलिक 
11. रिपुंजय की हत्या किसने की ?
 - पुलिक ने 
12. रिपुंजय की हत्या के बाद पुलिक ने किसको शासक बनाया ?
 -  अपने पुत्र को 
13. पुलिक के पुत्र की हत्या किसने की ?
 - भट्टिय नामक सामंत ने 
14. पुलिक के पुत्र की हत्या के बाद मगध की गद्दी पर किसने बैठा ?
 - सामंत के पुत्र बिम्बिसार ने 
                       2. हर्यक वंश 
1. हर्यक वंश का वास्तविक संस्थापक किसे माना जाता है ?
 - बिम्बिसार 
2. मगध की गद्दी पर बिम्बिसार कब आसीन हुआ ?
 - 544 ई०
3. बिम्बिसार मगध पर कितने वर्षों तक शासन किया ?
 - 52 वर्षों तक 
4. बिम्बिसार की राजधानी कहाँ थी ?
 - राजगृह 
5. बिम्बिसार के अन्य नाम कौन-कौन थे ?
 - श्रोणिक और क्षेत्रौजस 
6. अंग राज्य के शासक को किसने हराया ?
 - बिम्बिसार ने 
7. अजातशत्रु किसका पुत्र था ?
 - बिम्बिसार का 
8. बिम्बिसार ने अंग राज्य का शासक किसे बनाया था ?
 - अजातशत्रु को 
9. बिम्बिसार किस धर्म का अनुयायी था ?
 - बौद्ध धर्म 
10. बिम्बिसार ने महात्मा बुद्ध की सेवा में किसे भेजा था ?
 - राजवैध जीवक को 
11. बिम्बिसार की हत्या किसने की ?
 - अजातशत्रु ने 
12. अजातशत्रु मगध की गद्दी पर कब बैठा ?
 - 493 ई०पू० 
13. अजातशत्रु का उपनाम क्या था ?
 - कुणिक 
14. अजातशत्रु ने मगध पर कितने वर्षो तक शासन किया ?
 - 32 वर्षों तक 
15. अजातशत्रु के मंत्री का क्या नाम था ?
 - वर्षकार 
16. इतिहास में वर्षकार की प्रसिद्धि किसके नाम से जाना जाता है ?
 - भारत के मैक्यावेली 
17. इतिहास में ‘पितृहन्ता’ (पिता का हत्यारा) के नाम से किस शासक को जाना जाता है ?
 - आजातशत्रु 
18. प्रथम बौद्ध संगीति का आयोजन किसके शासन काल में हुआ था ?
 - आजतशत्रु 
19. आजातशत्रु ने किस नये हथियार कस सर्वप्रथम प्रयोग किया था ?
 - रथ मूसल और महाशिला कंटक 
20. आजत शत्रु का पुत्र का क्या नाम था ?
 - उदायिन् 
21. अजताशत्रु की हत्या किसने की थी ?
 - उदायिन् 
22. अजातशत्रु की हत्या कब हुई थी ?
 - 461 ई०पू० 
23. उदायिन् ने मगध की गद्दी पर कितने वर्षो तक शासन किया ?
 - 33
24. उदायिन् किस धर्म का अनुयायी था ?
 - जैनधर्म का 
25. पाटलिग्राम की स्थापना किसने की ?
 - उदायिन् 
26. उदायिन् ने अपना राजधानी कहाँ बनाया  ?
 - पटना 
27. हर्यक वंश का अंतिम राजा कौन हुआ ?
 - नागदशक
28. नागदशक किसका पुत्र था ?
 - उदायिन् 
29. उदायिन् के बाद मगध की गद्दी पर कौन बैठा ?
 - शिशुनाग 
                      3. शिशुनाग वंश 
1. शिशुनाग अपने राज्य की राजधानी पाटलिपुत्र से हटाकर कहाँ की ?
 - वैशाली 
2. कालाशोक कौन था ?
 - शिशुनाग का पुत्र 
3. कालाशोक मगध की गद्दी पर कब विराजमान हुआ ?
 - 394 ई०पू०
4. कालाशोक अपनी राजधानी कहाँ बनाया ?
 - पाटलिपुत्र 
5. द्वितीय बौद्ध संगीति का आयोजन किसके काल मे हुआ ?
 - कालाशोक 
6. शिशुनाग वंश का अंतिम राजा कौन हुआ ?
 - नंदिवर्धन 
                     4. नन्द वंश 
1. शिशुनाग वंश का अंत किसने किया ?
 - महापदमनंद 
2. नन्दवंश की स्थापना किसने की थी ?
 - महापदमनंद
3. नन्द वंश का प्रथम राजा कौन था ?
 - महापदमनंद
4. नन्द वंश का अंतिम राजा कौन था ?
 - घनानंद 
5. घनानंद किसके समकालीन था ?
 - सिकंदर 
6. किसके शासनकाल में सिकंदर ने पश्चिमोतर भारत पर आक्रमण किया था ?
 - घनानंद 
7. किसकी सहायता से चन्द्रगुप्त मौर्य ने घनानंद को हराकर मगध की गद्दी पर अधिकार कर लिया ?
 - चाणक्य